ग्रेटर नोएडा

बड़ी खबर: कुशीनगर बस हादसे के बाद जागा यूपी रोडवेज, ड्राइवरों के लिए उठाया ये बड़ा कदम

अब ड्राइवरों को करना पड़ेगा ये काम नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 5:25 PM IST
up roadways

ग्रेटर नोएडा। पिछले महीने यूपी के कुशीनगर में बस चालक द्वारा कान में ईयरफोन लगा होने के कारण हुए बस हादसे से सबक लेते हुए रोडवेज ने एक खास आदेश जारी किया है। इसके तहत रोडवेज बस चालक ड्राइविंग करते समय अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे। बस चालक को अपना मोबाइल फोन परिचालक के पास जमा कराना होगा। साथ ही सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आदेश के मुताबिक ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार (एआरएम) ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रूट पर ड्राइवर को अपना मोबाइल कंडक्टर के पास रखना होगा। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो में इस समय 111 बसें हैं। इनमें से 102 बसों में सीट बेल्ट टूटी हुई थी, जिन्हें इस आदेश के बाद ठीक कराया गया है। एआरएम ने बताया कि कुशीनगर में स्कूल बस के दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद बसों में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो।

किसी भी स्तर पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर चालक-परिचालकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बस चलाते समय चालक को सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। इस संबंध में सभी चालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रोडवेज चालक ने सीट बेल्ट लगाई है या नहीं, इसके लिए आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण में बिना सीट बेल्ट पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई होना तय है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी