ग्रेटर नोएडा

भाजपा से इनको मिल सकता है टिकट

गौतमबुद्धनगर के नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज आएगी बीजेपी की लिस्‍ट
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 12:42 PM IST
bjp

ग्रेटर नोएडा। बीजेपी के कैंडि‍डेंट की लाइन इस बार भले ही लंबी रही हो लेकिन गौतमबुद्धनगर में पार्टी की साख पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। यहां तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक-एक कैंडिडेंट ने ही टिकट मांगा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष की मानें तो दादरी और दनकौर में तीन कैंडिडेंट ने टिकट मांगा है, जबकि जेवर नगर पंचायत के लिए दो उम्‍मीदवारों ने टिकट की दावेदारी पेश की है। माना जा रहा है कि गौतमबुद्धनगर के नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की तरफ से शनिवार को घोषणा कर दी जाएगी।

बसपा और सपा ने खोल दिए हैं पत्‍ते

दादरी नगर पालिका परिषद, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर नगर पंचायत पद के लिए बसपा और सपा ने पत्ते खोल दिए हैं। वहीं, दादरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का टिकट कांग्रेस पार्टी से पुष्पा भाटी का पक्का माना जा रहा है। हालाकि, कांग्रेस भी जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि, सभी की नजर अब भाजपा प्रत्‍याशियों पर टिकी हुई है। जानकारों की मानें तो दादरी नगर पालिका परिषद के लिए गीता पंडित को भाजपा अपना कैंडि‍डेंट घोषित कर सकती है। फिलहाल ये नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष हैं।

आज जारी हो सकती है लिस्‍ट

दादरी नगर पालिका परिषद गीता पंडित के अलावा जगभूषण गर्ग और प्रेम वत्स ने भी टिकट की दावेदारी पेश की है। वहीं, बिलासपुर से सुशील अग्रवाल, दनकौर से सोनू वर्मा, शशि सागर व अनिता जैन, जेवर से मोहनी व शीला और जहांगीरपुर से सौदान सिंह ने टिकट मांगा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि पार्टी की तरफ से शनिवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान को प्रत्याशियों के नाम भेजे गए थे।

Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी