1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निकाय चुनाव: यूपी के इस जिले के लिए एमपी से मंगाई गई ईवीएम

डीएम बाेले- किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्‍त फोर्स, चुनिंदा लाेगाें पर ही की जाएगी निजी मुचलकाें की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Nov 2017, 12:33 PM IST

saharanpur

सहारनपुर. जिले के 11 नगरीय निकायाें में चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हाे रही है। इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बार खास यह है कि सहारनपुर मेयर का चुनाव संपन्न कराने के लिए एमपी यानि मध्य प्रदेश से ईवीएम मंगाई गई हैं। इन ईवीएम से निकलने वाले नतीजाें के आधार पर मेयर के नाम की घाेषणा हाेगी।

यह भी पढ़ें- बसपा ने सबसे पहले घोषित किए उम्मीदवार, सपा-भाजपा की सूची का इंतजार, देखें लिस्‍ट-
यह भी पढ़ें- मिसाल: अपने जिगर के टुकड़े की हत्‍या करने वाली के बच्चों को पाल रही नूरबानो

कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकाराें से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने नामांकन की तैयारियाें पर चर्चा की। उन्हाेंने बताया कि नगर निगम सहारनपुर में प्रत्येक एआरआे के साथ एक-एक कैमरामैन रहेगा। इस बार आवेदक की फाेटाे साथ-साथ कैमरे से लेकर उसे अॉनलाइन चुनाव आयाेग काे भेजा जाएगा। जिले के सभी 11 नगरीय निकायाें में 51 रिटर्निंग अफसर रहेंगे आैर 103 सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात रहेंगे। इसके अलावा महापाैर के लिए एक व प्रति वार्ड पर एक यानि 14 आरआे नियुक्त किए गए हैं। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। डीएम ने यह भी बताया कि इस बार सारी सूचनाएं आयाेग काे अॉनलाइन भेजी जानी हैं। इसके लिए 51 कम्प्यूटर व 51 अॉपरेटर की व्यवस्था की गई है।

साेशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि चुनाव के दाैरान साेशल साइट्स फेसबुक, वाट्सएेप, ट्वीटर आैर टेलीग्राम समेत अन्य सभी साइट्स पर हाेने वाले पाेस्ट पर निगरानी रहेगी। इस दाैरान साेशल मीडिया पर यदि काेई गलत पाेस्ट की जाती है ताे उसके खिलाफ कार्रवाई हाेगी आैर संवेदनशीलता काे देखते हुए मुकदमा तक दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और एडीएम मौजूद रहे।