1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की नई लिस्‍ट, यहां देखें

समाजवादी पार्टी ने भी चार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कर दी प्रत्याशियों की घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 Nov 2017, 11:24 AM IST

SP Nikay Chunav

ग्रेटर नोएडा। बसपा के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने भी चार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दादरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के पद पर पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मनोज गोयल को टिकट थमा चुके हैं। मनोज गोयल भाजपा का दामन छोड़कर साइकिल पर सवार हुए हैं। अभी जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। यह सीट एससी रिजर्व है। जिला संगठन प्रभारी फकीरचंद नागर ने बताया कि जल्द ही जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी की ये MBA पास उम्मीदवार ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन

दादरी से मनोज गोयल को टिकट

गौतमबुद्ध नगर जिला संगठन प्रभारी फकीर चंद नागर ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की घोेषणा कर दी गई है। उन्होंंने बताया कि दादरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मनोज गोयल को टिकट दिया गया है। वहीं, बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर शाकिर खां, दनकौर राजवती, रबूपुरा से ठाकुर विशाल भाटी और जहांगीपुर से हाजी फराईम को टिकट दिया गया है। फकीरचंद नागर ने बताया कि सभी से आवेदन मांगे गए थे।

SP की इस महिला प्रत्याशी को घर से निकलने की भी नहीं है इजाजत, वीडियो में देखें, पति कैसे पेश कर रहा दावेदारी

जेवर पर अभी नहीं लिया कोई निर्णय

समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर के संगठन प्रभारी फकीर चंद नागर ने बताया कि अभी जेवर नगर पंचायत सीट पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह सीट एससी रिजर्व है। हालांकि सीट पर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए आवेदन आए हैं। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

यूपी का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने लिया रावण का सहारा

ये हैं बसपा के प्रत्‍याशी

वहीं, बसपा भी यहां से अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर चुकी है। बसपा ने दादरी नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर अयूब मलिक पर दांव खेला है। बसपा ने जेवर नगर पंचायत के लिए सत्यवती, जहांगीपुर से पूर्व चेयरमैन इसराइल की पत्नी नगमा, रबूपुरा से फराहीम खान, दनकौर से मास्टर अजय कुमार भाटी और बिलासपुर से पंडित हरेंद्र शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश