1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा से लापता साइंटिस्ट और एयरफोर्स अफसर की बेटियां बिहार में मिलीं

केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं दो दिन पहले हुईं थी लापता, पुलिस टीम पटना के दानापुर रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Oct 2017, 10:56 AM IST

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा. लापता हुई कासना थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई -1, इंफोर्टिक अपार्टमेंट में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं की लोकेशन पटना के दानापुर क्षेत्र में मिली है। लोकेशन मिलने के बाद कासना पुलिस टीम ने दानापुर पुलिस से संपर्क किया और पटना के लिए रवाना हो गई है। पुलिस दोनों छात्राओं के सकुशल होने का दावा भी कर रही है।

यह भी पढ़ें- दारुल उलूम देवबंद को इस्लाम का हिस्सा नहीं बताने पर नाजनीन पर उलेमा का पलटवार

यह भी पढ़ें- आरुषि मर्डर केस: कभी मलेशिया में रहता था हेमराज, ऐसे पहुंचा तलवार के घर

यह भी पढ़ें- निगम चुनाव: सपा ने मेयर की दावेदारी के लिए ऋचा सूद को दी वाइल्ड कार्ड एंट्री

उल्लेखनीय है कि अंजली मिश्रा और स्तुति मिश्रा केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9 और 10 की छात्रा हैं और सेक्टर पाई-1 के इन्फॉर्मेटिक्स सोसाइटी के अपार्टमेंट निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक राकेश मिश्रा की बेटी स्तुति (14) और सेवानिवृत एयरफोर्स अधिकारी बीनूराज की बेटी दसवीं की छात्रा अंजली (15) मंगलवार शाम घर से निकली थीं। बीनूराज इंडिगो एयरलाइंस में सेवारत थे। बताया गया था कि दोनों लगभग सात बजे मीनाक्षी अपार्टमेंट स्थित दुकानों पर स्टेशनरी का सामान लेने गईं थी। इसके बाद नहीं लौटीं। पुलिस ने दावा किया था कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में स्टेशनरी की दुकान से सामान लेकर दोनों छात्राएं घर लौटीं और इसके बाद वह कहीं चली गईं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कियों के नाबालिग होने के कारण अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों लड़कियां पटना के दानापुर क्षेत्र में सकुशल मिल गई हैं।

एसपी (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि लापता लड़कियां अंजलि और स्तुति पटना में मिली हैं। उन्होंने अपने अभिभावकों को फोन किया और बताया कि वे दानापुर में हैं। एक लड़की के रिश्तेदार वहां रहते हैं। उनके अभिभावक उन्हें लाने के लिए गए हैं।