1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nagar Nikay Chunav : बसपा ने सबसे पहले घोषित किए उम्मीदवार, सपा-भाजपा की सूची का इंतजार, देखें लिस्‍ट-

UP Nagar Nikay Chunav में पहली बार शिरकत कर रही बसपा ने सपा और भाजपा पर बनाई बढ़त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Nov 2017, 1:49 PM IST

Mayawati

मायावती के महासम्मेलन की भीड़ तय करेगी पूर्वांचल में बसपा का भविष्य

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार UP Nagar Nikay Chunav लड़ने जा रही बहुजन समाज पार्टी (BSP) को अभी जिले में मेयर प्रत्याशी भले ही न मिला हो, लेकिन उसने पंचायतों के उम्मीदवारों का एेलान कर सपा और भाजपा से बढ़त जरूर ले ली है। बसपा ने जिले की पांचों नगर पंचायत में अपने उम्मीदवारों के नाम का एेलान कर दिया है। अब मेयर के साथ ही ठाकुरद्वारा व बिलारी नगर पालिका (Bilari Nagar Palika) के नामों की घोषणा बाकी है, जो जल्‍द होना बताया जा रहा है।

जिला अध्‍यक्ष निर्मल सिंह सागर ने पत्र जारी कर बताया कि कुन्दरकी से छोटी बेगम, अगवानपुर से शबाना, ढकिया से गुड्डी, भोजपुर से रईस कुरैशी व पाकबड़ा से अजेश्मा को प्रत्याशी घोषित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन, जोनल कोआर्डिनेटर गिरीश चन्द्र व मंडल प्रभारी रणविजय सिंह के मनोनयन पर घोषित किए गए हैं। वहीं उन्होंने जल्द ही मेयर व नगर पालिका चेयरमैन के भी नाम घोषित करने की बात कही है, जिसमें सभी को वे जिताऊ उम्मीदवार बता रहे हैं।

यहां बता दें कि अभी तक सपा ने सिर्फ मेयर पद पर ही अपना प्रत्याशी उतारा है, जिसमें उसने पूर्व विधायक हाजी युसूफ अंसारी को उतारकर अपना परंपरागत मुस्लिम कार्ड खेला है, जबकि अभी भाजपा में दो नामों पर संशय बना हुआ है। उधर कांग्रेस भी अपने नामों पर मुहर नहीं लगवा पाई है। उसे भी भाजपा से नाम बाहर आने का इंतजार है। वहीं अंदरखाने बात निकलकर सामने आ रही है कि बसपा मेयर पद के लिए एक भाजपा का बागी नेता उतारने जा रही है, जिसकी घोषणा होना बाकी है। इसके पीछे सजातीय वोटों का गणित बताया जा रहा है। फिलहाल पूरी स्थिति आज या कल तक ही फाइनल ही पाएगी, जबकि नामांकन प्रक्रिया चार नवबर यानि शनिवार से शुरू होने जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसलिए अब मेयर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।