ग्रेटर नोएडा

सोसायटी में बिल्डर की गुंडागर्दी, मीटर बदलने का विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता, बाउंसरों ने तानी पिस्टल

Highlights: -गुस्साए लोगों ने बिसरख कोतवाली का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की -पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की -पिस्टल को बरामद कर लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी प्रारंभ की गई
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 12:01 PM IST
screenshot_from_2020-06-03_11-21-13.jpg

ग्रेटर नोएडा। ग्रनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी के एफ़-3 ब्लॉक में बिल्डर ने बिना किसी सूचना के जबरदस्ती बिजली के नए मीटर लगाने की कोशिश की। जिसको लेकर सोसाइटी के निवासियों हंगामा कर दिया। निवासियों ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने से इनकार करने पर बिल्डर प्रबंधन के अधिकारी के साथ आए बाउंसरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और दबाव बनाने के लिए बाउंसरों ने पिस्टल दिखाई। गुस्साए लोगों ने बिसरख कोतवाली का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पिस्टल को बरामद कर लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बिल्डर ने एक नया टावर बनाया है। जिसमें करीब डेढ़ सौ फैमिली रहती हैं। इन परिवारों का आरोप है कि बिल्डर ने उन्हें पजेशन तो दे दिया लेकिन बिजली की कोई व्यवस्था नहीं की। साथ ही पावर-बैकअप नाम की कोई चीज भी नहीं दी है। इस टावर में सीधे तार डालकर सप्लाई दी जाती है। उनका कहना है कि मीटर लगाने से पहले सोसायटी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग कर की जा रही है। लेकिन बिल्डर प्रबंधन के अधिकारी के साथ आए बाउंसरो जबरदस्ती बिना किसी पूर्व सूचना के नए मीटर लगाने की कोशिश की। जिस पर टॉवर के निवासियों ने इस बात का विरोध किया।

आरोप है कि इस बात पर बिल्डर के साथ आए बाउंसरों ने सोसाइटी की महिलाओं के साथ बदतमीजी की और पिस्टल दिखाकर धमकी दी है। उधर, इस मामले में सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पिस्टल को बरामद कर लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है।

Updated on:
3 Jun 2020, 12:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All