26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोतों के बीच चल रहा मामूली झगड़ा सुलझाना दादा को पड़ा भारी, पीट-पीटकर कर दी हत्या

- बुलंदशहर के थाना बीवी नगर इलाके के चितसोना गांव में पोते ने ही कर दी अपने दादा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2020, 11:23 AM IST

bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. लॉकडाउन-3 से शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला अनलॉक-1 में भी जारी है। बुलंदशहर में आए दिन हिंसक होते लोग लगातार खून बहा रहे हैं, लेकिन पुलिस वारदातों को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। इसी बीच मामूली झगड़े में पोते ने अपने दादा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पोता घटना के बाद से फरार है।

यह भी पढ़ें- देवबंद में हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़

बता दें कि बुलंदशहर में लॉकडाउन-3 के बाद से ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है, जिसमें बुलंदशहर में हिंसा नहीं हुई है या हिंसा के चलते किसी का खून न बहा हो। ताजा मामला बुलंदशहर के थाना बीवी नगर इलाके के चितसोना गांव का है। जहां खून के रिश्ते में पोते ने ही अपने दादा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।

दरअसल, बुजुर्ग तिरखा सिंह घर के बाहर मामूली पानी के विवाद में उसके पोते झगड़ा कर रहे थे। यह देख बुजुर्ग अपने पोतों के बीच बीच-बचाव करने पहुंच गए, लेकिन तिरखा सिंह को बीच-बचाव इतना महंगा पड़ा कि उनके पोते ही उनकी मौत के दुश्मन बन गए। बीच-बचाव कराने आए तिरखा सिंह को उसके पोते ने तब तक लाठी-डंडों से पीटा जब तक तिरखा सिंह ने मौके पर दम नहीं तोड़ दिया। दादा की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घटना के बाद से घर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 3 तलाक पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- पैसे लेकर भी नहीं की कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग