ग्रेटर नोएडा

इस बड़े रिजॉर्ट में खाना बना रहा था कुक कि अचानक किचन बहने लगा खून अौर फैल गई दहशत

ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी रिजॉर्ट के रेस्टोरेंट में कुक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 11:36 AM IST
greater noida
इस बड़े रिजॉर्ट में खाना बना रहा था कुक कि अचानक किचन बहने लगा खून अौर फैल गई दहशत

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा के जेपी रिजॉर्ट में उस समय दहशत फैल गई, जब यहा स्थित बूमेरेन्ज द क्लब हॉउस की किचिन में एक कुक का खून से लथपथ शव मिला। किचन के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और रिजॉर्ट मैनेजमेंट को दी। इसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुक की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि इस घटना से होटल की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय कुक नाथनियल झारखंड का रहने वाला है। नाथनियल ने 9 अक्टूबर को यहां ज्वाइन किया था। नाथनियल का खून से लथपथ शव जेपी रिजॉर्ट के किचन में मिला है। बताया जा रहा है कि उसके पेट और छाती के बीच में चाकू लगा हुआ था। प्रारम्भिक जांच के बाद पुलिस इसे धारधार हथियार से की गई हत्या बता रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की देर रात ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस को सूचना मिली थी कि जेपी रिजॉर्ट में स्थित बूमेरेन्ज द क्लब हाउस की रसोई में पड़ा हुआ है। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है की सभी पहलुओं पर जांच हो रही है और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद हत्या और कारणों के बारे बताया जाएगा।

Updated on:
6 Nov 2018, 11:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All