26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मस्जिद की मीनार तोड़ने के लिए 80 फीट की ऊंचाई पर चढ़े हिंदू संगठन के लोग, जानिये फिर क्या हुआ, देखें वीडियो-

बुलंदशहर में मस्जिद की मीनार तोड़ने को लेकर दो संप्रदाय आमने-सामने, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Nov 2018, 10:44 AM IST

bulandshahr

मस्जिद की मीनार तोड़ने के लिए 80 फीट की ऊंचाई पर चढ़े हिंदू संगठन के लोग, जानिये फिर क्या हुआ, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. एक मस्जिद की मीनार को लेकर दो संप्रदाय के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मस्जिद की मीनार की ऊंचाई 35 फीट रखने का दावा किया गया था, लेकिन इस मीनार को 80 फीट ऊंचा बना दिया गया। जब हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को पता चला तो वे मजदूरों को लेकर मस्जिद की मीनार को तोड़ने के लिए चढ़ गए। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण विवाद गहरा गया। सूचना मिलते ही अधिकारी 5 थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे गुस्साए लोगों को दिवाली बाद मामले का निस्तारण करने की बात कहते हुए शांत कराया। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

सांप्रदायिक बवाल और खूनी संघर्ष के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने दी ये चेतावनी

दरअसल, यह पूरा मामला जहांगीराबाद के अमरगढ़ इलाके का है। जहां मस्जिद की 80 फीट ऊंची मीनार बनाने को लेकर हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अमरगढ़ में बन रही मस्जिद की मीनार की ऊंचाई अमरगढ़ के मंदिर की चोटी से भी ऊंची है, जो हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी है। सोमवार को 35 फीट से ऊपर के हिस्से को गिराने के लिए हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ता मजदूर लेकर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद की मीनार ग्राम समाज की भूमि पर बन रही है। मस्जिद के मोहतमीम ने 35 फीट ऊची मीनार बनाए जाने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद 80 फीट ऊंची मीनार बनाई गई है। इसको लेकर हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और मजदूरों के साथ मीनार तोड़ने के लिए चढ़ गए। इसी बीच फोर्स के साा मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हिप्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को जैसे-तैसे शांत कराया और दिवाली बाद मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन पर मनोज तिवारी केे हंगामे के बाद 'आप' ने खोली भाजपा की पोल

यहां बता दें कि मस्जिद की मीनार का विवाद कोर्ट में लंबित है और 12 अक्टूबर को इस मामले की कोर्ट में तारीख भी है। इसके बावजूद कुछ लोग जान-बूझकर मीनार को तोड़ने के लिए चढ़ गए। वहीं मस्जिद के पक्षकार का आरोप है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। उन्हें न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए।

बुलंदशहर मैं खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग