ग्रेटर नोएडा

Jan Vishwas Yatra: स्टंट, इमोशन और दबंगई के साथ ही भाजपा नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

Jan Vishwas Yatra: बीजेपी की जन विश्वास यात्रा में जनपद गौतमबुद्ध नगर में देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर पटाखे फोड़े गए और कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख कर भीड़ जुटाई गई।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2021, 10:40 AM IST
tejpal_nagar_mla.jpeg

Jan Vishwas Yatra: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले सभी पार्टियां चुनावी यात्रा निकाल जनता के बीच पहुंच रही हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में जन विश्वास यात्रा कर रही है। यूपी के ग्रेटर नोएडा में जन विश्वास यात्रा के दौरान बॉलीवुड की मसाला फिल्मों की तरह ही स्टंट, इमोशन और दबंगई देखने को मिली।

फिल्मी अंदाज में विधायक ने किया स्टंट

ग्रेटर नोएडा में भाजपा विधायक का JCB स्टंट सामने आया है। कासना में इमोशन ड्रामा का तड़का और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर पटाखे फोड़ गए। तेज आवाज में हुटर बजे और कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख भीड़ भी जुटाई गई वो भी फिल्मी अंदाज में, हालांकि इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

नियमों को ताक पर रख जुटाई गई भीड़

जब सत्ता का साथ हो, तो नियम कानून की परवाह किसे होती है। ऐसा ही नजारा बीजेपी की जन विश्वास यात्रा में जनपद गौतमबुद्ध नगर में देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर पटाखे फोड़े गए और कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख कर भीड़ जुटाई गई। इतना ही नहीं इस दौरान तेज आवाज में हुटर वाहनों में बजते रहे।

जन विश्वास यात्रा में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

जिले में जहां से भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा गुजरी, वहां काफी लंबा जाम लग गया। चुनाव से पहले भाजपा ने नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक जन विश्वास यात्रा निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। नोएडा के सेक्टर 55-57 में स्थित रेडिसन होटल के पास से जन विश्वास यात्रा शुरू की गई। इस जन विश्वास यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

क्रेन पर चढ़े भाजपा विधायक

यात्रा के दादरी विधानसभा में प्रवेश करने के दौरान अद्भुत नजारा दिखाई दिया। फिल्मी अक्षय के समान विधायक तेजपाल नागर ने JCB में लटक कर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, मंत्री अशोक कटारिया और सतपाल सिंह का स्वागत किया। इस दौरान विधायक करीब 20 फिट ऊपर तक गए और तीनों नेताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।

विधायक धीरेंद्र सिंह काफिले के साथ हुए यात्रा में शामिल

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी कासना में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए। जन विश्वास यात्रा में ग्रेटर नोएडा में सभी नेताओ ने अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। पूरा ग्रेटर नोएडा भाजपा नेताओं के पोस्टरों से पटा रहा और सभी अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन दिखाते नज़र आये।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी