2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jan Vishwas Yatra: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशाल रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Jan Vishwas Yatra: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को गाजियाबाद में जन विश्वास यात्रा के तहत अलग-अलग जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Dec 2021, 8:45 PM IST

cm_yogi_in_ghaziabad.jpg

Jan Vishwas Yatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षत्रों में कई जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं के अलावा सीएम योगी ने बीजेपी जनविश्वास यात्रा के तहत एक विशाल रोड शो किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पार्टी के कई पदाधिकारियों और जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: चुनावी यात्राओं से सियासी वॉर, रैलियों में उमड़ रही है भारी भीड़

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ कालका गढ़ी चौक पर बनाए गए मंच पर पहले अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम योगी ने संबोधन की शुरुआत कर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया।

सीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 में होने वाले चुनाव के पहले गाजियाबाद से पहले रोड शो का आगाज किया। सीएम योगी का यह रोड शो कई विधानसभा इलाकों से होकर गुजरा। इस रोड शो भारी तादाद में कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।

सीएम ने स्वीकार किया अभिवादन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो में कई जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, कोई माला पहनाना चाहता था तो कोई राम मंदिर का माडल भेंट करना चाहता था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने सभी का दूर से ही अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी का मेगा रोड शो, आज इन रास्तों पर बंद रहेगी आवाजाही