ग्रेटर नोएडा

हत्या! घर में मासूम बच्चों के साथ थी महिला, सीढ़ियों पर पड़ा मिला शव

Highlights: -गले पर हैं चोट के निशान -पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा -पति काम पर गया हुआ था
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 10:04 AM IST
category1574419552.jpeg

ग्रेटर नोएडा। शहर के बीटा 2 थाना क्षेत्र के अल्फा 2 में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर की सीढ़ियों पर मिला महिला के गले पर चोट के निशान थे । घटना के बाद मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे घर में ही थे और पति अपने काम पर गया हुआ था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 2 में मकान नंबर जी 348 की सीढ़ियो 26 साल की जुनी का शव मिला। उसके गले पर गहरे निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

डीसीपी राजेश का कहना है की प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है और पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के वक्त घर में मृतका और उसके दो बच्चे थे पति अपने काम पर गया हुआ था। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Updated on:
18 Jun 2020, 10:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट