ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के अजबपुर रेलवे फाटक के गेट कीपर पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

ग्रेटर नाेएडा में एक बार फिर हमले की घटन सामने आई है टोलकर्मी के बाद अब फाटककर्मी पर हमला बाेला गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2020, 10:37 PM IST
cctv.jpg
cctv

ग्रेटर नोएडा। अजबपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेट कीपर पर दो लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थरों से भी जानलेवा हमला बोला। गेट कीपर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

यह पूरी घटना रेलवे गेट के फाटक पर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। पीड़ित गेटकीपर ने मामले की शिकायत आरपीएफ प्रयाग राज डिविजन के अधिकारियों से की है लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद हमलावरों की पहचान नहीं हाे पाई। अब ऑल इंडिया ट्रैक मैन यूनियन मण्डल ने दोषियो पर सख्त कार्रवाही करने और रेलवे फाटक पर तैनात गेट कीपरो सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

घटना 22 जुलाई की रात करीब 11:00 बजे की है। अजबपुर रेलवे फाटक गेट नंबर 142/c पर श्रीप्रकाश ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 2 लोग आए और हमला बाेल दिया। एक व्यक्ति ने गला घोटने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। हमलावरो ने ट्रैक पर पड़े पत्थरों से भी वार किए। इस हमले में श्री प्रकाश के सिर में गंभीर चाे लगी है।

अब पुलिस ने डीवीआर से रिकार्डिंग निकलवाई है। पुलिस के हाथ जो फुटेज लगे हैं उनके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा जा रही है।

Updated on:
24 Jul 2020, 10:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट