पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन तमंचे 12 बोर,तीन जिंदा कारतूस 12 बोर साथ ही काफी बड़ी मात्रा में अध बने अवैध असलहे बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपी फुरकान ने पुलिस को बताया कि चारो मिलकर काफी दिनों से अवैध शस्त्रों का निर्माण कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम कर रहे थे।साथ ही जिला पंचायत के चुनाव को लेकर भी अवैध असलहा बनाने का काम किया जा रहा था।