मुरादाबाद ( moradabad news ) सपा सांसद आजम खान को पुलिस कड़ी सुरक्षा में सीतापुर जेल से मुरदाबाद काेर्ट लेकर पहुंची। पुलिस इनके बेटे अबदुल्ला काे भी साथ लाई। इससे पहले ही कचहरी में फाेर्स तैनात कर दिया गया था। पुलिस की गाड़ी के कचहरी में प्रवेश करते ही दरवाजे बंद कर दिए गगे। एसपी सिटी समेत पुलिस के दर्जनों अफसर कड़े सुरक्षा घेरे में इन्हे लेकर एडीेजे-2 की अदालत में पहुंचे।