प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 66 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 4466 पहुंच गया है। जिले में महामारी से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित 120 मरीजों को इलाज के बाद कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं, 60 नए मरीज में बीमारी की पुष्टि की गई। दो दिनों से कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना संक्रमित 40 लोग बीमारी से जान गंवा चुके हैं।