ग्रेटर नोएडा

अदालत में सरेआम फायरिंग, गोली चलते ही मची भगदड़, एक युवक को लगी गाेली

सूरजपुर स्थित जिला अदालत के गेट नंबर एक के सामने कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 11:37 AM IST
Greater Noida
अदालत परिसर में युवक पर जानलेवा हमला, गोली चलते ही मची भगदड़

ग्रेटर नोएडा. सूरजपुर स्थित जिला अदालत के गेट नंबर एक के सामने सर्विस रोड पर कार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे अदालत परिसर में भगदड़ मच गई। अानन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला पुष्पेंद्र एक कंपनी में नौकरी करता है। वह जिला न्यायालय में एक अधिवक्ता से मिलने के लिए आया था। अधिवक्ता से मिलकर जैसे ही पुष्पेंद्र बाहर निकला तो कोर्ट के गेट नंबर एक के सामने सर्विस रोड पर घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली पुष्पेंद्र के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तुरंत उसे उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बदमाश कार में सवार थे और पहले से ही गेट के सामने पुष्पेंद्र का इंतजार कर रहे थे। पुलिस कोर्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि पुष्पेंद्र की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। पीड़ित के भाई जितेंदर की शिकायत पर पुलिस ने लक्ष्मण व उसके तीन बेटे दिवाकर, प्रभाकर, रवि और लाला, विनोद के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह