पुलिस के मुताबिक, नीमका निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी इति कौशिक रेलवे में नौकरी की तलाश कर रही थी। 17 नवंबर 2016 को नंगला बंजारा निवासी दो सगे भाइयों धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने अपने भाई धीरेंद्र की रेलवे में पहुंच बताकर 4 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का दावा किया। धीरेंद्र भाजपा नेता है। इसलिए पीड़ित राजकुमार ने उसकी बातों में आकर उसे 2.70 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद भाजपा नेता ने रेलवे भर्ती बोर्ड कोलकाता का नियुक्ति पत्र भी दे दिया। दो साल बाद ज्वाइनिंग नहीं होने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसे चेक थमा दिया गया, लेकिन आरोपी ने चेकबुक को पहले ही बंद करा दिया था।