ग्रेटर नोएडा

दो जिले की पुलिस को थी जिस बदमाश की तलाश, वो एनकाउंटर के बाद हुआ गिरफ्तार

Highlights: -घायल बदमाश की पहचान रवि उर्फ रब्बा के रूप में हुई है -पुलिस ने रवि और प्रभा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है -उनके दूसरे तलाश साथी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है
2 min read
• •
Updated: 29 May 2020, 2:43 PM IST
screenshot_from_2020-05-29_14-33-55.jpg

ग्रेटर नोएडा। लूट के मामले में फरार चल रहे हैं एक 25 हज़ार के इनामी बदमाश थाना जरचा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। घायल बदमाश को पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान रवि उर्फ रब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने रवि और प्रभा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसके दूसरे तलाश साथी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

पुलिस कि गोली से घायल ये बदमाश रवि उर्फ रब्बा, जिसकी तलाश पुलिस गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में हुये लूटपाट व अन्य मामलों में थी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात थाना जारचा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पुलिस ने बेरिकेटिंग लगा कर चेकिंग शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो रवि उर्फ रब्बा नामक बदमाश के पैर में लगी है। गंभीर हालत में उसको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। जबकि उसके दूसरे तलाश साथी की तलाश की जा रही है। यह बदमाश गाजियाबाद व जनपद गौतम बुद्ध नगर में लूटपाट व अन्य मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि रब्बा के एक साथी मोहित को पुलिस ने 26 मई को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जबकि रब्बा समेत उसके तीन साथी भाग गए थे।

Updated on:
29 May 2020, 2:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट