
ग्रेटर नोएडा। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 6बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज़्यीय गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी अंकित और नितिन भी घायल हुए हैं। ये मुठभेड़ दादरी थाना क्षेत्र के जारचा रोड पर ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के नीचे हुई हुई। घायल बदमाशो और पुलिसकर्मियों इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा पुलिस के गिरफ्त में एंकाउंटर के बाद आए घायल बदमाशों के इस गैंग का सरगना फिरोज है, जो अपने साथियों युसुफ, मौ नसीम, आसिफ, गुलाम और जानेआलम के साथ मिलकर ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे एनएच 91 पर करते थे। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक पुलिस ने ट्रक, चार जैक, रिम सहित 10 टायर, दो चाकू, चार तमंचे, पांच रॉड बरामद किए हैं।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक बदमाशों का यह गैंग ट्रकों से रिम सहित टायर चोरी करने वाला गैंग है। कुछ दिन पूर्व दो घटनाएं दादरी क्षेत्र में इनके द्वारा की गई थी। जिसमें एक ट्रक से 11 टायर और दूसरे ट्रक से 14 टायर रिम सहित खोल कर ले गए थे। इसमें से 10 टायर रिम सहित बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में फिरोज नाम के बदमाश पर 14 मुकदमे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।