ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: एक माह पहले किशोर को सांप ने डंसा था, अब मां की कर दी हत्‍या- देखें वीडियो

Highlights Greater Noida के Badalpur थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी वारदात परिजनों का दावा- किशोर को एक माह पहले डंस लिया था सांप ने नाबालिग बेटे से गुटका और पानी मांगना भारी पड़ गया महिला को
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 10:04 AM IST
vlcsnap-2019-11-26-09h40m12s044.png

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जनपद के बादलपुर थाना (Badalpur Thana) क्षेत्र में हुई महिला की हत्‍या का पुलिस (Police) ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला को घर में सो रहे हैं अपने नाबालिग बेटे से गुटका और पानी मांगना भारी पड़ गया। नींद में खलल पढ़ने से परेशान बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद उसने यह बात फैला दी कि अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

शादी में गए थे पिता

मामला शनिवार रात का है। बादलपुर के एक गांव में 16 साल के लड़के ने अपनी मां (50) की गला दबाकर हत्‍या कर दी। वारदात के समय किशोर का पिता शादी में गया हुआ था। एसपी ग्रेटर नोएडा (Greater noida SP) रणविजय सिंह का कहना है क‍ि महिला की हत्‍या उसके बेटे ने ही की थी। आरोपी ने पुलिस को काफी गुमराह किया है। उसने कहा कि अज्ञात बदमाशो ने हत्या की है लेकिन पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान घर में कोई लूटपाट जैसी हरकत नहीं दिखी। साथ ही में जांच में महिला की किसी से रंजिश नहीं होने की बात भी सामने आई थी। रात के समय घर में उस नाबालिग बेटे के सिवा कोई और नहीं था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि घटना के समय वह अपनी मां के साथ घर में अकेला ही था। पिता और बड़ा भाई एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात हैं। पिता एक विवाह समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए वसुंधरा गए थे। जबकि उसका बड़ा भाई ड्यूटी पर था। इस दौरान उसकी मां लगातार उसे पानी और तंबाकू लाने की बात कह रही थी। इस कारण वह सो नहीं पा रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपनी मां की गला घोटकर हत्या कर दी। एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना है क‍ि नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चाइल्ड रिमांड होम भेज दिया गया है। वहीं, परिजनों का दावा है कि कि आरोपी को एक माह पहले सांप ने डसा था। इसके बाद से वह चिड़चिड़ा हो गया था। उसने गुस्से में यक काम किया है।

Updated on:
26 Nov 2019, 10:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी