3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: जिम में पहले ट्रेनर ने खींच ली अश्‍लील फोटो और फिर किया रेप- देखें वीडियो

Highlights Sahibabad Thana क्षेत्र में सामने आया दुष्कर्म का मामला शालीमार गार्डन में जिम करने जाती थी महिला युवक पर अश्‍लील वीडियो बनाने का भी लगाया आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Nov 2019, 9:21 AM IST

img-20191125-wa0041.jpg

गाजियाबाद। जनपद के थाना साहिबाबाद (Sahibabad Thana) में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने जिम ट्रेनर कम जिम ओनर योगेश सिद्धू पर अपने साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस (police) ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:नशीला पदार्थ पिलाकर पति ने दोस्तों संग किया पत्नी से दुष्कर्म फिर दे दिया तलाक

चेंजिंग रूम में खींची फोटो

महिला का कहना है क‍ि शालीमार गार्डन में वह जिम करने जाती थी। वहां जिम ट्रेनर (Gym Trainer) योगेश सिद्धू उस पर लगातार गंदी नजर रखे हुआ था। एक दिन उसको जिम में अकेले पाकर उसने उसके चेंजिंग रूम के ऊपर से अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद वह महिला को लगातार ब्‍लैकमेल कर धमकी देता रहता था और उसको अपने घर बुलाता था। आरोपी के घर जाने पर उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है क‍ि युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़ें: नशे में टल्ली युवती ने दोस्त संग बीच सड़क पर किया हंगामा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ी

आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोप है क‍ि इसके बाद आरोपी सिद्धू लगातार महिला को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी से परेशान होकर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में जाकर तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी योगेश सिद्धू को उसके जिम से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राकेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।