ग्रेटर नोएडा

व्यापारियों को अगवा कर कई घंटे हरियाणा से यूपी तक घुमाते रहे, लेकिन टोल प्लाजा कर्मचारियों ने आरोपियों के अरमानों पर फेरा पानी

टोल-प्लाजा कर्मचारियों की सूझबूझ से बचाए गए हरियाणा के दो व्यापारी    
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 11:33 AM IST
Greater Noida
व्यापारियों को अगवा कर घंटों हरियाणा से यूपी तक घुमाते रहे, लेकिन टोल प्लाजा कर्मचारियों ने आरोपियों के अरमानों पर फेरा पानी

ग्रेटर नोएडा। पुलिस के चौकन्ना होने के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपराध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। लेकिन सूबे के नोएडा इलाके में एक बड़ी वारदात होते होते उस वक्त रह गई जब टोल प्लाजा कर्मचारियों की सूझबूझ से पुलिस ने दो अगवा व्यापारियों का सकुशल छुड़ा लिया। पीड़ित प्यापरियों का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें किडनैप कर उन्हें घन्टो तक हरियाणा में घुमाते रहे उसके बाद बुलंदशहर की तरफ ले आए। हालाकि पुलिस आरोपियों को पकड़ पाती उससे पहले ही वे फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल ग्रेटर नोएडा के दादरी के कोट लुहारली टोल प्लाजा बूथ से जब एक गाड़ी गुजरी तो कर्मचारियों को कार सवार लोगों की हरकते संदिग्ध लगी, कर्मचारियों के मुताबिक टोल प्लाजा पर गुजरने के दौरान कार का पीछे का दरवाजा किसी ने खोलने की कोशिश लेकिन कार सवार दरवाजे दरवाजे को बंद कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद कर्माचारियों ने टोल पर लगे सीसीटीवी को चेक किया। इससे उनका शक यकीन में बदल गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दादरी कोट चौकी की पीसीआर को दे दी। पीसीआर ने तत्काल गाड़ी का पीछा किया करना शुरू कर दिया और खबर फ्लैश कर दी। सूचना पर बुलंदशहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खुद को पुलिस के बीच घिरता देख बदमाश कार को हाइवे पर खड़ा छोड़ जंगल की ओर भाग खड़े हुए और वहीं गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए।

पुलिस जब गाड़ी के पास पहुंची तो उसने देखा की आरोपियों ने दो ज्वैलर्स को अगवा किया था। पीड़ित गहना व्यापारियों ने बताया कि वे हरियाणा के सोहना के रहने वाले है और उनका ज्वेलरी व कपड़ा का कारोबार है। हरियाणा के टाउड शहर के रहने वाले गौरव सोनी ने उनसे 20 लाख रुपए लिए थे, लेकिन देने में आनाकानी का रहा था। काफी कहने के बाद उसने पैसा देने के लिए बुलाया। लेकिन उसने हथियार के बल पर उनका अपहरण करके बदमाश ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के रास्ते घंटों बंधक बनाकर घुमाते रहे। टोल प्लाजा उन्होंने आज़ाद होने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाये। लेकिन टोल प्लाजा के कर्मचारियों के होशियारी बदौलत उनकी जान बच गई। वहीं एसएसपी बुलंदशहर प्रवीण रंजन ने कहा कि आगे कि कार्रवाही के लिए हरियाणा के सोहना पुलिस को सूचना दे दी, जिसके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
12 Jun 2018, 11:33 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी