ग्रेटर नोएडा

दीपावली में रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा शहर, खूबसूरती होगी देखने लायक

सीईओ ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari) ने शुक्रवार की शाम प्राधिकरण के सभी विभागों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने आदेश दिया कि दीपावली के अवसर पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाए।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2022, 3:36 PM IST
greater_noida_will_be_lit_with_colorful_lights_on_diwali_beauty_will_be_worth_seeing.jpg
Greater Noida will be lit with colorful lights on Diwali beauty will be worth seeing

दीपावली (Diwali) के मौके पर ग्रेटर नोएडा को खूबसूरत बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बावत शुक्रवार देर शाम विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (CEO Ritu Maheshwari) ने अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण के बोर्ड रूम में देर शाम को की गई बैठक में ऋतु महेश्वरी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाए। इसके लिए शहर की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों को शानदार ढंग से सजाया जाए। तरह-तरह की रंग-बिरंगी लाइटों को लगाया जाए। जिससे बाहर से आने वालों को शहर में आते ही यहां की खूबसूरती का एहसास हो सके।

सभी चौराहों पर लाइटें लगाने के निर्देश

सीईओ रितु माहेश्वरी ने बैठक में आगे कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर के अलावा नोएडा एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों के आसपास बनी इमारतों को भी लाइटों से जगमगाया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि शाहर के सभी चौराहों पर लाइटें लगी हों। साथ ही सभी एंट्री गेट को भी चमकाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के प्रमुख गोल चक्करों व उसके चारों ओर कॉर्नर पर भी रंग-बिरंगी लाइटें सजाने को कहा गया है। इसके लिए सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी) की भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करें। सेंट्रल वर्ज पर खराब तार फेंसिंग की जगह नई डिजाइन के तार फेंसिंग कराएं।

विकास परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा

गौरतलब है कि सीईओ ऋतु महेश्वरी ने शुक्रवार की शाम करीब 3 घंटे तक प्राधिकरण के सभी विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आदेश दिया है कि सभी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की साइट पर बोर्ड लगाया जाए। इन बोर्ड पर प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से लिखी जानी चाहिए। जिससे शहर के लोग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट की जानकारी हासिल कर सकें। इसके अलावा उन्होंने धीमी रफ्तार से चल रही विकास परियोजनाओं को तेज करने का आदेश दिया है। वहीं समय पर काम पूरा नहीं करने वाले अफसरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी