ग्रेटर नोएडा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस से पहले देश के जवानों को दिया ये बड़ा तोहफा, देखें वीडियो-

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एसएसजी सीआईएसफ परिसर में रखी केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की आधारशिला
3 min read
• •
Updated: 21 Jan 2019, 5:47 PM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि मनुष्य के जीवन में संस्कार सबसे बड़ी चीज है। ज्ञान अकेले अपनेआप में पर्याप्त नहीं होता। ज्ञान और संस्कार के संगम से ही किसी भी व्यक्ति का जीवन बेहतर और आदर्श हो सकता है। उन्होंने जवानों को उनके शौर्य और धैर्य के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सरकार की यह कोशिश है कि दूर-दराज के इलाकों में तैनात जवानों के बच्चों और उनके परिवार को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उक्त बातें उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एसएसजी सीआईएसफ परिसर में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की आधारशिला रखने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि पूरे देश में जवानों के आवास के लिए बनाए गए परिसर में विद्यालय और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इस मकसद में सरकार काफी हद तक कामयाब रही है।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एसएसजी सीआईएसएफ परिसर में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सूरजपुर स्थित एसएसजी सीआईएसएफ परिसर में केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण 5 एकड़ भूमि में किया जाएगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दे दी थी। विद्यालय में 45 कमरे, 24 कक्षाएं, 3 विज्ञान प्रयोगशालाएं, दो कंप्यूटर प्रयोगशाला और अन्य कमरों को निर्माण किया जाएगा। इस विद्यालय का लाभ 1200 बच्चों को मिलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारे जवान दूर-दराज के दुर्गम स्थानों पर देश की सुरक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मुस्तैद रहते हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि जवानों से दूर रहने वाले उनके परिवार के लोगों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इससे जवानों के मन में कोई तनाव नहीं रहता है और उनका मनोबल ऊंचा रहता है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि जवानों को अपने परिवार की किसी भी प्रकार की चिंता न रहे।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में संस्कार से बड़ी चीज होती है। ज्ञान स्वयं में पर्याप्त नहीं है। संस्कार और ज्ञान के संगम से ही मनुष्य का संपूर्ण विकास संभव है। वही व्यक्ति श्रेष्ठ हो सकता है, जो संस्कार के साथ ज्ञान को अपने अंदर समाहित करे। उन्होंने भगवान श्रीराम और रावण के प्रसंग की भी चर्चा की। कहा कि रावण परमज्ञानी था, लेकिन उसके भीतर संस्कार का अभाव था। यही उसके विनाश का कारण बना। उन्होंने इंफोसिस का भी उदाहरण दिया और कहा कि पूरी दुनिया में इंफोसिस का जाल फैला है। दुनियाभर के नौजवान उसकी तकनीक का लाभ ले रहे हैं, लेकिन अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन इस तकनीक का इस्तेमाल जिस प्रकार भटके नौजवानों के साथ मिलकर कर रहा है, वह विनाशकारी है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल से अपील की कि वे ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार भी मिल सके।

इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यहां जो लोग भी हैं। उनमें अधिकतर लोग ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने कहा कि 90 से 95 फीसदी लोग ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। वह खुद और राजनाथ सिंह भी ग्रामीण पृष्ठभूमि से ही हैं। उन्होंने कहा कि सीआईएसफ परिसर में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। स्कूल के शिलान्यास में राजनाथ सिंह की मौजूदगी यादगार रहेगी। उन्होंने कहा कि यह भी गौरव की बात है गौतमबुद्ध नगर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट आने जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी