ग्रेटर नोएडा

पति ने पत्नी पर नजर रखने के लिए अपनाया एेसा तरीका, पुलिस भी जानकर रह गर्इ दंग

पति द्वारा घर में एेसी जासूसी का पता लगते ही थाने पहुंच गर्इ पत्नी
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 1:16 PM IST
DEMO PIC
पति ने पत्नी पर नजर रखने के लिए अपनाया एेसा तरीका, पुलिस भी जान रह गर्इ दंग

ग्रेटर नोएडा।पत्नी के साथ पिछले काफी समय से चले आ रहे विवाद के बाद पति ने उस पर नजर रखने के लिए एक एेसा तरीका इजाद कर लिया।जिसका पता लगने पर पत्नी थाने जा पहुंची।यहां पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति घर में भी उसकी इस तरह जासूसी करता है।यह तरीका जानकर पुलिस भी हैरान रह गर्इ।इतना ही नहीं महिला ने आरोपी लगाया कि उसका पति रात भर लड़कियों से फोन पर बातें करता है।वहीं पति ने भी पत्नी पर यह गंभीर आरोप लगाये।उधर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के चलते वह कोतवाली में धरने पर बैठ गई।

हार्इटेक सिटी का है मामला

दरअसल हार्इटेक सिटी ग्रेटर नोएडा के दनकौर सिटी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति का अपनी पत्नी से पिछले करीब 6 महीने से विवाद चला आ रहा है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के अन्य महिलाओं से संबंध हैं।वह रातभर महिलाआें से सोशल साइट्स के माध्यम से फोन पर बात आै चैटिंग करता है। जिसके चलते ही दोनों के बीच यह विवाद चल रहा है। वहीं, पति का भी आरोप है कि उसकी पत्नी के अन्य किसी से संबंध है। जिसके चलते उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। सोमवार को महिला को घर मेें सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी मिली।इस पर वह सीधी थाने में पति के खिलाफ जासूसी करने की शिकायत लेकर दनकौर कोतवाली पहुंच गर्इ। यहां महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने पति की इस हरकत विरोध किया। तो उसे घर से जबरन निकाल दिया है।

पति एेसे रखता है नजर, महिला थाने के बाहर बैठी

वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले काफी समय से सीसीटीवी लगाकर उसकी जासूसी कर रहा है।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का पिछले छह माह से विवाद चला आ रहा है।इस दौरान वह दस बार से भी ज्यादा बार में झगड़ा कर कोतवाली पहुंच चुके है।कर्इ बार इनके मामले को पुलिस ने अपने स्तर से समझा बुझाकर सुलझाने का प्रयास किया है।लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों पति-पत्नी सोमवार को फिर आपस में लड़ार्इ झगड़ा कर थाने आ पहुंचे है।महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दी है।मामले की जांच की हा रही है।वहीं पुलिस के शिकायत लेने के बाद भी काफी देर तक बाहर बैठी रही।हालांकि कार्रवार्इ का आश्वासन देने आैर पुलिसकर्मियों के समझाने पर वह कुछ देर बाद चली गर्इ।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह