नोएडा।मुंबर्इ के बाद अब जल्द ही एनसीआर में बनने जा रहे देश के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बाॅलीवुड शिफ्ट हो सकता है।इसके लिए एयरपोर्ट के पास फिल्म सिटी के नाम से एक अलग जगह दी जा सकती है।एेसे में बड़े फिल्म निर्माता यहां स्टूडियो बनाने के लिए साइट विजिट भी करने आ रहे।यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहीं आेर नहीं बल्कि यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में बनाया जा रहा है। इसके लिए पिछले काफी समय से मांग चली आ रही थी। जिसके बाद यहां सरकार से लेकर उड्डयान मंत्रालय ने जिले के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की अनुमति दे दी थी। अब यहां एयरपोर्ट के साथ ही इसके पास फिल्म सिटी भी बनार्इ जा सकती है।इसमें फिल्म निर्माता कंपनियों को प्लॉट अलॉट किए जाएंगे।