दरअसल बुलंदशहर के स्याना कस्बे में इरशाद अपनी पत्नी रानी के साथ रहते है। इस गरीब परिवार को प्रधानमंत्री की आवास योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत बैंक खाते में 50 हजार रुपए किस्त आई। इसकी जानकारी रानी को मोबाइल फाेन पर आए मैसेज से मिली। परिवार ने उस पैसे को निकालकर मकान में लगाना शुरू कर दिया। लेकिन इसी दौरान रानी के मोबाइल पर एक और संदेश आया। इसमें जानकारी दी गई कि खाते में डेढ़ लाख रुपया और आया है। मैसेज देखने के बाद रानी अपनी पासबुक लेकर बैंक पहुंची, और जब उसने अपनी पासबुक में खाते में जमा पैसे की एंट्री कराई तो वो हैरान रह गई। क्योंकि पासबुक में जो पैसा दर्ज हुआ। वो डेढ़ लाख रुपये था। महिला ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने पति इरशाद को दी।