8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी ने माॅल में किया एेसा काम तो पिता ने पहचान ने से भी कर दिया इनकार

पुलिस ने खुद ही किया शव का अंतिम संस्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 12:29 PM IST

noida news

बेटी ने माॅल में किया एेसा काम पिता ने पहचान ने से किया इनकार

नोएडा।हार्इटेक शहर नोएडा में एक माॅल में एक युवती ने एेसा काम कर दिया।इस बात से नाराज पिता ने उसे पहचान ने से ही इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने युवती को शव लेने से भी साफ इनकार कर दिया। परिजनों के न मानने पर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर खुद ही अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस अब युवती के फरार प्रेमी का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-थाने पहुंचे युवक-युवती ने कही एेसी बात कि पुलिस ने दोनों का करा दिया निकाह

यहां लिव-इन में रहती थी युवती

जानकारी के अनुसार मूलरूप से कासंगज निवासी युवती यहां सेक्टर-४९ के बरौला में रहती थी। वह हिमाचल प्रदेश निवासी धर्मजीत के साथ कुछ समय से लिव इन में रह रही थी। वहीं उसका प्रेमी युवती के साथ रहते हुए भी दूसरी लड़की से प्यार करता था। इसकी जानकारी युवती को मिली। वहीं उसके विरोध करने पर आरोपी प्रेमी धर्मजीत ने युवती से बात करनी बंद कर दी थी। वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने जीआर्इपी माॅल में तिसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें-एडीजी ने खोला राज बागपत जेल में क्यों नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे

परिजनों ने पहचान ने से ही कर दिया इनकार

प्रेमी के बेवफार्इ से नाराज होकर युवती ने सात जुलार्इ को जीआर्इपी माॅल के तिसरे फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के पास से एक स्यूसाइड नोट भी मिला। इससे पुलिस को उसके घर से लेकर प्रेमी से नाराजगी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। लेकिन परिजनों ने बेटी के लिव इन में रहने आैर आत्महत्या का कदम उठाने के बाद उसका शव लेने से ही साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें-पुलिस कांस्टेबल के घर से इतनी मात्रा में मिला ये नशीला पदार्थ, पुलिस अधिकारी भी देख रह गए दंग

पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी

वहीं कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के शव न लेने पर खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस युवती के आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि युवती के कमरे की तलाशी के दौरान उसके दोस्त धर्मजीत के घर का पता चल गया है। वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस से बचने के लिए वह वहीं भाग गया है। पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए भेजी गई थी। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।