ग्रेटर नोएडा

नोएडा में मिला अफगानी क्रिकेट टीम को अपना स्टेडियम, यहाँ कर सकेंगे प्रैक्टिस

अफगानिस्तान की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें अफगानिस्तान 3-2 से बाजी मारी थी
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 5:31 PM IST
noida
नोएडा में है इस देश का घरेलू मैदान फिर भी हैं विरोधी टीम, लेकिन टीम इंडिया ने पेश की ऐसी मिसाल की हो रही हर तरफ चर्चा

ग्रेटर नोएडा। कहते हैं एक अच्छा पड़ोसी वही होता है जो हर सुख-दुख, खुशी-गम में साथ हों। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला भारत-अफगानिस्ता के बीच खेले गए एक मात्र और पहले टेस्ट मैच में। जब अफगानिस्तान को अपने पहले टेस्ट में ही भारत से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, आफगान खिलाड़ी अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में हार कर दुखी तो जरुर थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी खुशी में शामिल कर एक मिसाल पेश कर दी है। जिससे विरोधी टीम होने के बाद भी उनके चेहरे खिल गए और इसकी अब चारो तरफ चर्चा हो रही है। वैसे दोनों देशों के बीच दोस्ती का अंदाजा तो इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान टीम क्रिकेट ग्राउंड और बेहतर सुविधाओं के लिहाज से भारत के ही दिल्ली से सटे नोएडा स्टेडियम में प्रैक्टिस करती है। इतना ही नहीं पिछले साल मार्च में तो अफगानिस्तान की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें अफगानिस्तान 3-2 से बाजी मारी थी।

भारत हमेशा ही अपने पड़ोसियों देशों की आगे बढ़ कर मदद करता है फिर वो चाहे स्वास्थ्य के संबंध में हो या खेल से। अफगानिस्तान में क्रिकेट के बेहतर विकल्प नहीं होने पर भारत ने पड़ोसी देश के खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए भारत के नोएडा का यूपीसीए स्टेडियम अफगानम टीम को घरेलू मैदान की तरह प्रयोग करने को दिया है। इसके लिए बीसीसीआई और नोएडा प्राधिकरण के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत अफगानिस्तान क्रकेट बोर्ड यानी एसीबी शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधाओं का इस्तेमाल करता है और क्रिकेट दुनिया में अपनी पहचान बनाने में जुटा है। जिसमें भारत उसकी हर कदम पर मदद कर रहा है।

दरअसल भारत की फिजाओं से रूबरू हो चुके अफगान खिलाड़ियों को टीम इंडिया के धुरंधरों को टक्कर देना कोई बड़ी बात नहीं थी। लेकिन विश्व की बेस्ट टीमों से शुमार भारतीय खिलाड़ियों के सामने टीकना आसाम नहीं है, ये बात अब अफगान टीम के खिलाड़ी भी अच्छी तरह भांप चुके होंगे। जिसका नजारा उन्हें पहले टेस्ट में देखने को मिला, जब पांच दिनों के खेल को भारतीय खिलाड़ियों ने दो दिन में ही खत्म कर दिया। बहरहाल, अफगानिस्तान टीम के हारने के बाद उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखने को मिल रही थी लेकिन भारत ने जीत दर्ज करने के बाद ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अफगान टीम की भी साथ बुला लिया और दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक साथ ट्रॉफी के साथ फोटों खिंचवाई। वहीं भारतीय टीम के इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है। खुद बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर टीम इंडिया की तारीफें की हैं।

Updated on:
16 Jun 2018, 5:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी