2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली संग फिर दिखी अनुष्का शर्मा पति के साथ रोमांटिक डेट पर हुई स्पॉट

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, सामने आई तस्वीरें |    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Jun 2018, 9:06 PM IST

anushka virat

विराट कोहली संग फिर दिखी अनुष्का शर्मा पति के साथ रोमांटिक डेट पर हुई स्पॉट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ हाल ही में डिनर डेट पर स्पॉट की गईं।इस मौके विराट खुद ही ड्राइविंग कर रहे थे, वहीं अनुष्का उनके साथ आगे की सीट पर बैठी थी। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट्स में काफी अच्छे लग रहे थे।जहां विराट कोहली ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहनी थी , वहीं अनुष्का ने ब्लैक टॉप को डेनिम जींस के साथ पहना था । इस मौके दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए काफी खुश दिख रहे थे।

व्यस्त शेड्यूल से भी दोनों एक दूसरे के लिए समय निकाल लेते हैं
हाल ही में अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग शाहरुख खान के साथ पूरी कर अमेरिका से लौटी हैं। वहां से लौटने के बाद अनुष्का और विराट एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए पहले बैंगलोर गए और फिर मुंबई में डिनर के लिए बाहर गए।मंगलवार को विराट अनुष्का के साथ बैंगलोर में आयोजित बीसीसीआई अवॉर्ड फंग्शन में भी पहुंचे। यहां पर विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान नवाजा गया जिसके लिए उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेते वक्त विराट ने कहा 'यहां मेरी पत्नी भी मौजूद हैं इसलिए अनुष्का की मौजूदगी इस लम्हे को और भी खास बना रही है।

अनुष्का की आने वाली फिल्में
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्मों में 'जीरो' के साथ-साथ 'संजू' और 'सुई धागा' भी शामिल हैं। इनमें से अनुष्का ने 'जीरो' और 'सुई धागा' की शूटिंग शुरू कर दी है। जबकि 'संजू' 29 जून को रिलीज होने जा रही है।आपको बता दें विरुष्का पिछले साल 2017 दिसंबर के महीने में इटली के एक विला में शादी की सारी रस्में निभा कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे , शादी के बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी जिसमें दुनिया भर से बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज को बुलाया गया था । उसके बाद से ही लव कपल को दुनिया भर में घूमते पाया जाता है और दोनों अपने सोशल अकाउंट्स से कपल तस्वीरें भी फैंस के लिए डालते रहते हैं ।