ग्रेटर नोएडा

Big News: पुलिस पर लगा फौजी को पीटने का आरोप, एसएसपी ने बताया झूठा

Highlights जम्‍मू-कश्‍मीर के Punch में Indo-Pak Border पर तैनात है फौजी Indian Army के जवान ने SSP ऑफिस में दी शिकायत पुलिसवालों पर लगाया अभद्रता और मारपीट करने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 6:04 PM IST
fauji.jpg

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जनपद की पुलिस पर बॉर्डर (Border) पर तैनात फौजी की पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस ने फौजी को हवालात में भी बंद किया। इस संबंध में सेना के जवान ने एसएसपी (SSP) ऑफिस में शिकायत दी है। मामले में एसएसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है। हालांकि, पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इंकार किया है। वहीं एसएसपी ने भी इस मामले को झूठा बताया है।

पुंछ में तैनात हैं विष्‍णु भाटी

जानकारी के अनुसार, विष्‍णु भाटी रबूपुरा के आच्‍छेपुर के रहने वाले हैं। वह जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu Kashmir) में पुंछ (Punch) स्थित भारत-पाकिस्‍तान (Indo-Pak) की सीमा पर तैनात हैं। उनका कहना है क‍ि वह एक माह की छुट्टी पर घर पर आए हुए थे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि उनका एक रिश्‍तेदार उनके शैक्षिक दस्‍तावेज चाेरी कर ले गया। उसने इन शैक्षिक प्रमाणपत्रों को दिखाकर सेना (Indian Army) में नौकरी पा ली। वह ककोड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

ये आरोप लगाए

उन्‍होंने कहा कि वह इसकी शिकायत देने के लिए साेमवार सुबह रबूपुरा थाने पहुंचे थे। उन्‍होंने वहां पर अपनी शिकायत दी लेकिन उनसे पुलिसवालों ने अभद्रता और मारपीट की। वहां उनको हवालात में रखा गया और दोपहर को छोड़ा गया। उनको बुधवार को वापस तैनाती पर जाना है। वह पुलिसकर्मियों के इस व्‍यवहार से काफी दुखी हैं। मंगलवार को उन्‍होंने एसएसपी ऑफिस में इस बारे में शिकायत दी। इस मामले में एसएसपी वैभव कृष्‍ण का कहना है क‍ि उनकी जानकारी में ऐसा मामला आया था। सीओ जेवर को मामले की जांच सौंपी गई थी। जिसमें यह मामला झूठा पाया गया है।

नोएडा पुलिस ने किया ट्वीट

वहीं, इस मामले में नोएडा पुलिस ने ट्वीट किया, सीओ जेवर ने अवगत कराया है कि दो पक्षों का पैसों को लेकर आपसी विवाद है। इसमें जांच की जा रही है। पुलिस पर मारपीट के आरोप असत्य एवं निराधार है।

Updated on:
16 Oct 2019, 6:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट