दरअसल गाजियाबाद के कोतवाली घण्टाघर क्षेत्र में निजी होटल में सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां से निकलने वाले हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए। जानकारी के मुताबिक मजदूर सफाई के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे, तभी हाईटेंशन की चपेट में आने का कारण लोहे की सीढ़ी में करंट दौ़ गया और तीनों मजदूर झुलस गए।