ग्रेटर नोएडा

International yoga day के लिए योग शिक्षक ने यहां लगाया कैंप, फ्री में दी जा रही क्लास

मुख्य बिंदु इंटरनेशनल योगा डे के लिए शुरू हुई तैयारियां योग शिक्षक कैंप लगाकर लोगों को सिखा रहे योगा और क्रिया योगा के फायदें और आसन के विषय में दी जा रही जानकारी
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2019, 4:40 PM IST
news
International yoga day के लिए योग शिक्षक ने यहां लगाया कैंप, फ्री में दी जा रही क्लास

ग्रेटर नोएडा। अब से दस दिन बाद यानि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इसे हर साल की तरह ही इस साल भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए शुरूआत हो गई है। इसी के लिए पंतजलि युवा के मंडल प्रभारी योग शिक्षक सचिन कुमार कैंप लगाकर लोगों को योगा के फायदें समझाने के साथ ही उन्हें क्रिया समझा रहे है। वह हर दिन शहर में अलग अलग जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को योग के प्रति जागरुक कर रहे है।

कैंप लगाकर लोगों को दी योगा से जुड़ी ये जानकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रैक्टिस कैंप की शुरुआत सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित पार्क में लगाकर की गई। यहां सुबह भारी संख्या में लोग पहुंचे। जहां योग शिक्षक सचिन कुमार ने लोगों को मंत्रोच्चारण का महत्व बताया एवं ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन एवं कटि चालन आदि अभ्यास कराए।

ताड़ासन की क्रिया के साथ ही बताये इसके फायदे

इस दौरान योग ने लोगों को ताड़ासन करना सिखाया। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस आसन के अभ्यास से शारीरिक दृढ़ता प्राप्त होती है। साथ ही बताया कि यह आसन जितना बड़ा के लिए लाभदायक होता है। उतना ही बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए यह आसन अत्यंत उपयोगी है। इसके साथ ही वृक्षासन के फायदे बताये। इसमें बताया कि यह आसन करने से मांसपेशियों को गठीला बनाया जा सकता है एवं लिगामेंट को भी ठीक कर सकते हैं। यह आसन हमारे शरीर की फिजिकल फिटनेस के लिए बहुत ही उपयोगी है।

लोगों को समझाये गये अनुलोम विलोम

इस दौरान लोगों को प्राणायाम अनुलोम विलोम, शीतली और भ्रामरी करने की सही विधि बताई। उन्होंने इसके फायदे भी सिखाये। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान लोगों को तपती गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए शीतली प्राणायाम अनिवार्य बताया। लोगों ने भी इसका आनंद लिया।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट