ग्रेटर नोएडा

नोएडा के गांव में लंपी वायरस ने दी दस्तक, अब तक 123 गायों में फैला संक्रमण

गौतमबुद्ध नगर के कई गांवों में लंपी वायरस ने 123 गायों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक अस्थाई आइसोलेट गोशाला तैयार कराया है। इस गोशाला में बीमार गायों को रखा जाएगा और उनका उपचार किया जाएगा। यहां गायों के उपचार के लिए डॉक्टरों की 2 टीमें मौजूद रहेंगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2022, 10:50 AM IST
lumpy_virus_infection_spread_in_123_cows_in_noida_village.jpg
Lumpy virus infection spread in 123 cows in Noida village

राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला है। शहर के कई कई गांवें में लंपी नामक फैली बीमारी ने अब तक 123 गायों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इतना ही नहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा एक अस्थाई आइसोलेट गोशाला भी तैयार की गई है। लंपी बीमारी से संक्रमित गायों को इस शेल्टर होम में रखकर इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि गोशाला में गायों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही उनके चारे और पानी का पूरा इंतजाम भी किया गया है।

गायों की देखभाल को डॉक्टर की 2 टीम तैनात

नोएडा के सेक्टर-24 थाने के सामने और हरौला सेक्टर-5 में लंपी वायरस से पीड़ित गायों के मिलने के बाद से शहर में दहशत का माहौल बना गया। सोशल मीडिया पर बीमार गायों के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और गांव में गायों को अस्थाई आश्रय स्थल पर भेजा गया। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चुहड़पुर में एक बारात घर को अस्थाई आइसोलेट गोशाला बनाया है। प्राधिकरण के जीएम सलिल यादव ने बताया कि इस अस्थाई आइसोलेट गोशाला में करीब 100 गायों को रखा जा सकता है। ज़्यादा बीमार गाय के लिए अलग से टैंट लगाया गया है। गोशाला में डॉक्टरों की 2 टीम तैनात रहेगी, जो उन गायों की देखभाल करेंगे।

गोशाला में सभी गायों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा

सलिल यादव ने आगे बताया बताया कि उनकी टीम तैनात है। जैसे ही उन्हें किसी भी गाय में लंपी वायरस के लक्षण दिखाई देंगे उसे तुरंत गोशाला लाया जाएगा और उसका यहां पर उपचार किया जाएगा। गायों को लाने के लिए भी एक टीम लगाई गई है। जो सूचना के तुरंत बाद गाय को गोशाला तक लेकर आएगी। सलिल यादव ने बताया कि प्रशासन के द्वारा लगातार ग्रेटर नोएडा में गायों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी वैक्सीनेशन करा रही है। हम ज्यादातर गांवों में वैक्सीनेशन कर चुके हैं ।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी