ग्रेटर नोएडा

बेरोजगारी से तंग आकर इंजीनियर ने किया सुसाइड, पता लगते ही लोगों का लग गया जमावड़ा

  Highlights नौकरी न मिलने से काफी समय से परेशाना था इंजीनियर इंजीनियर ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या पुलिस ने परिवार को सूचना देकर शुरू की जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 1:23 PM IST
news.png

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज में एक इंजीनियर ने बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इसका पता गुरुवार सुबह सोसायटी वालों को कमरे में बदबू आने पर लगी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और परिवार को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से मध्यप्रदेश के सतना निवासी सुरेंद्र घनशनि ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज सोसायटी में रहते थे। सुरेंद्र कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर थे। जुलाई 2019 में उनकी नौकरी छूट गई थी। तब से वह यहां फ्लैट में अकेले रहते थे। साथ ही नौकरी की तलाश में जुटे थे, लेकिन महीनों बाद नौकरी न मिलने के चलते सुरेंद्र मानसिक तनाव में थे। जिसके चलते उसने अपने फ्लैट में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फ्लैट से बदबू आने पर लगा पता

सोसायटी के लोगों को सुरेंद्र की मौत का पता उनके फ्लैट से बदबू आने पर लगा। लोगों ने बदबू आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुरेंद्र का शव पंखे पर झुलता मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट