ग्रेटर नोएडा

खुशखबरी: UP के इस शहर में Technology Hub खोलेगी Microsoft, 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Highlights: -उत्तर भारत में कैंपस खोलना हैं Microsoft -CM Yogi लगातार कंपनियों को Investment का दे रहे न्यौता -Mircrosoft Company ने ग्रेटर नोएडा को चुना
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2020, 12:10 PM IST
452292672.jpg

ग्रेटर नोएडा। दुनियाभर के देश जहां कोरोना से जूझ रहे हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए निमंत्रित कर रहे हैं। इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Company) ने उत्तर प्रदेश में अपना कैंपस खोलने की इच्छा जताई है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) को चुना गया है।

सोमवार को इस बाबत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा कर बताया कि सॉफ्टवेयर टेक्नॉलजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट उत्तर भारत में अपना कैंपस खोलना चाहती है। जिसमें 4000 कर्मचारियों की क्षमता होगी। इससे रोजगार तो बढ़ेगा ही, साथ ही सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। कंपनी ने इसके लिए ग्रेटर नोएडा को चुना है। एक टीम जल्द ही ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे का दौरा करने आएगी। जमीन का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को पास भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहती है। लगातार कंपनियों को निवेश के लिए न्यौता दिया जा रहा है। साथ ही कई तरह के ऑफर भी कंपनी को दिए जा रहे हैं। जिसके चलते कई कंपनी यूपी में निवेश करने को तैयार भी हो गई हैं। इस कड़ी में हमारे द्वारा माइक्रोसॉफ्ट इंडिया को भी भरोसा दिया गया है कि उनका स्वागत रेड कॉर्पेट से किया जाएगा।

Updated on:
30 Jun 2020, 12:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह