ग्रेटर नोएडा

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती की इस सीट से सपा ने किया प्रत्याशी तय!

मायावती की अहम लोकसभा सीट हैं यह
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 2:59 PM IST
bsp
लोकसभा चुनाव 2019: मायावती की इस सीट से सपा ने किया प्रत्याशी तय!

ग्रेटर नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने गोटी बैठानी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां कई पार्टियां यूपी में गठबंधन करने जा रही है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में जुट गए है। सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य दल के बीच में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे है। मायावती के गृहजनपद की सीट से सपा नेता भी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए है। माना जा रहा है कि यहां से सपा अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

दअरसल में 2014 में बीजेपी ने यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीट हासिल की थी। बीजेपी के विजयी अभियान को रोकने के लिए लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बीएसपी, सपा, कांग्रेस, रालोद समेत अन्य दल एक मंच पर आ सकते है। हालाकि नूरपुर व कैराना में हुए उपचुनाव में इसका असर दिखाई दिया। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल व सपा पार्टी की गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की थी। यहां बसपा ने भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।

हालाकि अभी लोकसभा चुनाव को लेकर गठबधंन की तस्वीर साफ नहीं है। माना जा रहा है कि इनके बीच में बीच में गठबंधन हो सकता है। गठबंधन से पहले सभी दल चुनावी तैयारी में जुटे हुए है। सपा की तरफ से गौतमबुद्धनगर से नरेंद्र भाटी चुनाव लड़ सकते है। यह सीट मायावती के गृहजनपद की सीट है। इस सीट से 2009 में बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर ने चुनाव जीता था। 2014 में बीजेपी के डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत दर्ज की थी, जबकि सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी दूसरे स्थान पर रहे थे। जिससे देखते हुए सपा इस सीट से ताल ठोक सकती है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट बसपा सुप्रीमो मायावती की गृहजनपद की सीट है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सपा की तरफ से नरेंद्र भाटी चुनाव लड़ेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह