ग्रेटर नोएडा

मोबाइल में छिपा है स्कूल में फांसी लगाने वाले छात्र-छात्रा की मौत का राज

84 मिस काॅल में उलझी स्कूल में फांसी का फंदा लगाने वाले छात्र-छात्रा की मौत की गुत्थी
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2019, 12:24 PM IST
Feature image

ग्रेटर नोएडा. रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल में छात्र-छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें फांसी का फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुर्इ है। वहीं मौके से मिले छात्र के मोबाइल का पासवर्ड पुलिस अभी तक नहीं खोल पार्इ है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में 84 मिस काॅल मिली हैं। हालांकि परिजनों ने 26-27 मिस काॅल की जानकारी दी है। अब पुलिस की जांच मिस काॅल पर आकर टिक गर्इ है। इस मामले में थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि मोबाइल का लाॅक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लाॅक खुलने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

बता दें कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा आैर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। छात्र का दो माह पहले ही रिश्ता तय हुआ था आैर 9 फरवरी को उसकी शादी थी। इसी से आहत छात्र-छात्रा ने मौत को गले लगा लिया था। अब इस घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें फांसी से फंदा लगाने के कारण मौत की पुष्टि हुर्इ है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि अब मौके पर मिले छात्र के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। उनके अनुसार मोबाइल में 84 मिस काॅल हैं, जिनसे घटना की ज्यादा जानकारी मिल सकती है। फिलहाल पुलिस इस मोबाइल के लाॅक को खोलने के प्रयास में जुटी है। लाॅक खोलने के लिए छात्र के परिजनों से मदद ली गर्इ, लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। लाॅक खुलने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर ये मिस काॅल किसने की हैं आैर घटना से उसका क्या लेना-देना है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी