3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में सोने से पहले करें इस चीज का सेवन तो कभी नहीं होगा खांसी-जुकाम

कंपकंपाती ठंड में बढ़े सर्दी जुकाम के मरीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jan 2019, 11:21 AM IST

cold

सर्दियों में सोने से पहले करें इस चीज का सेवन खांसी-जुकाम हो जाएगा छूमंतर

नोएडा. बढ़ती सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस कंपकंपाती ठंड में शायद ही एेसा कोर्इ घर हो जहां जुकाम, खांसी आैर बुखार से पीड़ित कोर्इ व्यक्ति न हो। वैसे तो सर्दियों के मौसम मे सर्दी और जुकाम-खांसी होना आम बात होती है, लेकिन अगर आप अपने परिवार को इन बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो कुछ आसान से उपायों को अपना कर सुरक्षित रह सकते हैं। नवीन हाॅस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डाॅक्टर विनीत त्यागी से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि सर्दी में खांसी-जुकाम होना आम बात है, लेकिन कुछ सावधानियां बरत कर इससे बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, देखें मौत का लाइव वीडियो-

डाॅक्टर विनीत त्यागी बताते हैं कि सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बाजारों में इन दिनों परचून की हर दुकान पर गुड़ आसानी से मिल जाएगा। इसलिए सर्दियों के मौसम मे सर्दी और जुकाम से बचने के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करें। वे कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में आपको सर्दी और जुखाम छू भी न पाए तो आपको सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पीने होगा। ऐसा करने से आपको सर्दी और जुखाम छू भी नहीं पाएगा, क्योंकि गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में हमारी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- अजब-गजबः ठंड से बचाने के लिए बाबा साहेब की प्रतिमा को पहनाए गर्म कपड़े, भड़का दलित समाज, देखें वीडियो-

त्यागी बताते हैं कि गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी सहायक होता है। गुड़ में कर्इ एेसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में छोटा सा गुड़ का टुकड़ा मिलाकर पी लें, ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों मे फर्क दिखने लगेगा। इतना ही नहीं गुड़ त्वचा को चमकदार बनाने में भी सहायता करता है। गुड़ के सेवन से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मे दो पुलिसकर्मी और बदमाश हुआ घायल, देखें वीडियो-