3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब-गजबः ठंड से बचाने के लिए बाबा साहेब की प्रतिमा को पहनाए गर्म कपड़े, भड़का दलित समाज, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर में डॉ. भीमराव अाम्बेडकर की प्रतिमा को कपड़े पहनाकर एक युवक ने जलाया अलाव, समाज के लोगों में रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Jan 2019, 10:27 AM IST

muzaffarnagar

अजब-गजबः ठंड से बचाने के लिए बाबा साहेब की प्रतिमा को पहनाए गर्म कपड़े, भड़का दलित समाज, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. जिले में एक बार फिर उस समय बड़ा हंगामा होने से टल गया जब एक व्यक्ति ने थाने के सामने लगी डॉ. भीमराव अाम्बेडकर की प्रतिमा को कपड़े पहनाकर उसके पास अलाव जला दिया। सुबह के समय जब दलित समाज के लोगों ने देखा तो रोष फैल गया, जिसके बाद बोधिसत्व डॉ. बीआर अाम्बेडकर कल्याणकारी समिति के सदस्यों ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही देर में इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जब उससे पूछताछ शुरू की तो आरोपी दिमागी रूप से बीमार पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को समझा-बुझाकर आरोपी को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, देखें मौत का लाइव वीडियो-

दरअसल, मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां थाने के ठीक सामने लगी डॉक्टर भीमराव अाम्बेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार की रात एक व्यक्ति द्वारा कपड़े पहना दिए गए। यही नहीं आरोपी ने लकड़ियां इकट्ठी करके उसके सामने अलाव भी जला दिया। सुबह के समय जब लोगों ने अाम्बेडकर की प्रतिमा को देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बोधिसत्व डॉ. भीमराव अाम्बेडकर कल्याण समिति के सदस्य द्वारा मामले की शिकायत थाना खतौली कोतवाली में दी गई। शिकायत के तुरंत बाद थाना प्रभारी खतौली सर्वेश सिंह ने मौके पर जाकर देखा आैर तत्काल कार्रवार्इ करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- घर से अपहरण करने के बाद भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो-

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से बीमार पाया गया, जिसमें उसने पुलिस पूछताछ में खुद को ठंड लगने की बात कही। इसके साथ ही उसने कहा कि बाबा को भी ठंड लग रही थी। इसलिए उसने उन्हें कपड़े पहना दिए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद शिकायतकर्ताओं को समझा-बुझाकर आरोपी व्यक्ति को छोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि ये अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति जेल भेजने की हालत में नहीं था।

CBI रेड: पहली बार इस वीडियो के कारण सुर्खियों में आर्इ थीं IAS बी. चंद्रकला, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश