
घर से अपहरण करने के बाद भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो-
ग्रेटर नोएडा. बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और बीजेपी नेता को बीती रात बदमाशों ने घर से ही अपहरण कर लिया और उसके बाद घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर उसकी हत्या कर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले एक आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस ने जबरदस्त कोहराम मचाया। आरोप है कि पुलिस ने घर की दीवारें आैर दरवाजे सब तोड़ डाले। पुलिस की इस कार्रवार्इ से आहत लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी का नेता धर्मेन्द्र उर्फ धर्मी बादलपुर कोतवाली पुलिस में हिस्ट्रीशीटर है। बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र उर्फ धर्मी अपने घर पर था तभी किसी का फोन आया, जिसके बाद फोन पर दूसरी तरफ से बात करने वाले शख्स ने धर्मी को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच दो गाड़ियों में सवार होकर दर्जनभर से ज्यादा बदमाशों ने पहले मृतक धर्मी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की और उसके बाद धर्मी को उसी के घर से उठाकर ले गए। इसके बाद घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर धर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए धर्मेन्द्र को दादरी कोतवाली क्षेत्र के ही रूपबास गांव की सड़क पर फेंक दिया आैर फरार हो गए। बदमाशों के द्वारा धर्मी को घर से उठाकर ले जाने कि शिकायत परिजनों ने दादरी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस कार्रवाई करती बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। वहीं धर्मी को लेकर दादरी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टारों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि एक शख्स का शव रूपबास गांव के पास पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेंद्र घायल पड़ा हुआ था। इसके बाद दादरी पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टारों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर 5 लोगों को नाम दर्ज करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है। पुलिस के आला अधिकारी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं।
इस मामले एक आरोपी के घर दबिश गई पुलिस ने जबरदस्त कोहराम मचाया। आरोप है कि पुलिसन ने घर की दीवारें आैर सभी दरवाजे तोड़ दिए। पुलिस की इस कार्रवार्इ से नाराज लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।
Published on:
6 Jan 2019, 11:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.