3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान आैर डीपी यादव समेत 5 को गिरफ्तार करने के अादेश जारी, जानिये क्या है मामला

प्रयागराज कोर्ट ने 10 साल पुराने मामले में दिए गिरफ्तारी का आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jan 2019, 9:30 AM IST

Azam khan

आजम खान आैर डीपी यादव समेत 5 को गिरफ्तार करने के अादेश जारी, जानिये क्या है मामला

रामपुर. सांसद-विधायक कोर्ट के विशेष न्यायधीश ने सपा के कद्दावर नेता आैर पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। शनिवार को सांसद-विधायक कोर्ट के विशेष न्यायधीश पवन कुमार तिवारी ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। विशेष कोर्ट ने आजम खान के साथ सह अभियुक्त डीपी यादव, मोहम्मद अहतुला, राजेश और राजकुमार की भी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि इस मामले की अगली सुनवार्इ 21 जनवरी को होगी, जिसमें ये अभियुक्त कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-इस बड़े धर्मगुरु ने कहा- भाजपा पागलों की पार्टी, इसमें एक नहीं बहुत सारे पागल, देखें वीडियो-

ये है मामला
दरअसल, ये मामला 2 अक्टूबर 2008 का है। उस दौरान आजम खान अपनी गाड़ी से जा रहे थे, उनकी गाड़ी पर काली फिल्म चढ़ी थी। यह देख थाना प्रभारी हजलैट (मुरादाबाद) ने चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी रोक ली। थाना प्रभारी ने जब गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो उसके चालक वर्तमान विधायक अब्दुल्ला आजम खान, उसमें बैठे पूर्व मंत्री आजम खान और साथ में मौजूद डीपी यादव, राकेश यादव और राज कुमार प्रजापति ने हंगामा शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं ये लोग सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और सरकारी काम में रुकावट डाली थी।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक विनोद कटियार के खिलाफ इस महिला ने दर्ज कराया केस, जानिये क्या है वजह

बता दें कि इस मामले में धारा 147, 353, 341 आईपीसी और 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सभी के खिलाफ समन भी जारी किया गया था, लेकिन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। अब प्रयागराज कोर्ट ने 10 साल पुराने इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि अगली तारीख 21 जनवरी को अगर आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवार्इ अमल में लार्इ जाएगी।

CBI रेड: पहली बार इस वीडियो के कारण सुर्खियों में आर्इ थीं IAS बी. चंद्रकला, देखें वीडियो-