ग्रेटर नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो चलाने काे मिली हरी झंडी, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन, देखें वीडियो-

एक्वा लाइन मेट्रो के निरीक्षण के बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने परिचालन के लिए दी हरी झंडी
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 12:24 PM IST
greater noida
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो चलाने काे मिली हरी झंडी, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन, देखें वीडियो-

नोएडा. एक्वा लाइन मेट्रो के निरीक्षण के बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने परिचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। बता दें कि एक्वा लाइन का उद्घाटन पहले 25 दिसंबर को करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि इसे नए साल में ही चलाया जाएगा। क्योंकि 28 दिसंबर को एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में कई मसलों पर चर्चा की जानी है। एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने मेट्रो परिचालन की तिथि तय करने के लिए अब यूपी सरकार को पत्र भेजा है। पत्र में एक्वा लाइन के उद्घाटन की तिथि तय करने की अपील की गई है।

बता दें कि निरीक्षण के बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की ओर से एक्वा लाइन मेट्रो के व्यावसायिक परिचालन की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में एनएमआरसी की तैयारियों की भी तारीफ की है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि सीएमआरएस की रिपोर्ट मेट्रो को चलाने की आखिरी बाधा दूर हो गई है। रिपोर्ट में एक्वा लाइन के सिविल और ट्रैक के काम को काफी सराहा गया है। अब एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन ने मेट्रो परिचालन की तिथि तय करने को यूपी शासन को पत्र लिखा है। पत्र में एक्वा लाइन के उद्घाटन की तिथि तय करने की अपील की गई है। इसके लिए कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को इसकी जानकारी देते हुए एनएमआरसी की ओर से पत्र सौंपा।

बता दें कि एनएमआरसी की बोर्ड बैठक 28 दिसंबर को होनी है, जिसकी अध्यक्षता आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी संजय के मूर्ति करेंगे। इस बैठक में मेट्रो के किराये पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद टिकट दरों की घोषणा की जाएगी। यहां बता दें कि एक्वा लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले 25 दिसंबर को एक्वा लाइन के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे नए साल में ही चलाया जाएगा। क्योंकि 28 दिसंबर को एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में कई मसलों पर चर्चा की जानी है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 11 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह