ग्रेटर नोएडा

शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों को रोकना पड़ा भारी, अब बच्चों को भी स्कूलों में भेजने से लग रहा डर, देखें वीडियो

Highlights: -इस मारपीट में परिवार के सदस्यों को काफी गंभीर चोटें आई हैं -मारपीट कर भाग रहे दो दबंगों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया -वहीं डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 2:48 PM IST
screenshot_from_2020-01-07_14-45-06.jpg

नोएडा। शराब पीकर हंगामा कर रहे दबंगों को रोकना एक परिवार को उस समय भारी पड़ गया शराबियों के एक गुट ने धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की। इस मारपीट में परिवार के सदस्यों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मारपीट कर भाग रहे दो दबंगों को लोगों ने पकड़कर दादरी पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब आरोपी पीड़ित परिवार पर व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। जिससे भयभीत परिवार ने एसएसपी से शिकायत की है और अपने जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दरअसल, अपनी जान-माल की रक्षा की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं यह एक परिवार के सदस्य हैं। जो ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में रायपुर बांगड़ क्षेत्र में रहते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिनों पहले कुछ दबंग लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जिसको इनके द्वारा रोकने की कोशिश की गई। जिस पर वह भड़क गए और फिर अपने साथियों को बुलाकर उनके परिवार पर लाठी डंडा से हमला कर दिया और फायरिंग भी की। इसके बाद जब वह भाग रहे थे तो 2 बदमाशों को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

आरोप है कि दबंगों ने अब परिवार को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया है। इसके लिए बकायदा व्हाट्सएप से लगातार उन्हें धमकी दी जा रही है। आरोप है कि बदमाशों का कहना है कि किसी को निपटाने के लिए 10 मिनट लगते हैं और दम हो तो आ जाओ, 3 लाख ही खर्च होंगे। लगातार मिल रही धमकी से परिवार दहशत में है और डर के चलते बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने एएसपी से मिलकर अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में डीएसपी 2 तनु उपाध्याय का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने को परिवार की सुरक्षा और दबंगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
7 Jan 2020, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट