
ग्रेटर नोएडा. ओला कैब लूटकर भाग रहे बदमाश और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश पुलिस कीे गोली लगने से घायल हो गए। जबकि दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस न बदमाशों के कब्जे से लूट की कैब बरामद कर ली है। घटना दादरी कोतवाली एरिया के कोट के पुल के पास की है।
दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली एरिया के सेक्टर-41 से चार लोगों ने गुडगांव के लिए ओला कैब बुक कराई थी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी कार में सवार हो गए और ड्राइवर को इधर-उधर घूमाते रहे। करीब तीन घंटे घूमाने के बाद मेंं बदमाशों ने ओला कैब के ड्राइवर को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। उसे नोएडा एरिया में फेंक कर कार लेकर फरार हो गए। बाद में ओला कैब केे ड्राइवर ने मामले की सूचना 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस जगह—जगह अलर्ट हो गई। यहां पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: UPBoardResults2018: यूपी के इस जिले में गुरु द्रोण ने दी थी पांडवोंं और कौरवों को शिक्षा-दीक्षा, आज भी निकल रहे अर्जुन
दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद में दादरी कोतवाली पुसि ने भी जगह-जगह चेकिंग अभियान चला दिया। मंगलवार तड़के पुलिस को कोट के पुल के पास लूटी हुई कैब आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कैब को रोकने का तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं कैब की स्पीड बढ़ा दी। कुछ ही दूरी पर कैब झाड़ियों में फंस गई। कैब को छोड़कर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने दौबारा पुलिस पर फायरिंग कर दी। उधर जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घाचल हो गए। दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहुल और कुनाल दादरी के रहने वाले है। फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।