ग्रेटर नोएडा

एम्बुलेंस में मरीज के स्थान पर शराब को चढ़ाई जा रही थी ग्लूकोज, चौंकाने वाली है वजह

Highlights- यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा की घटना- स्ट्रेचर में मरीज के स्थान पर छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब- चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी तस्करी का अनोखा अंदाज देख रह गए दंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2020, 2:43 PM IST
Married Old Women killed, Her jewellery is missing, Police Investigating is On
महाराष्ट्र के गोंदिया में महिला की गला काटकर हत्या

ग्रेटर नोएडा. होली पर शराब तस्करी की घटनाएं होना आम है, लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा पर पुलिस शराब तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस बेहद तेज गति में सायरन बजाती हुई जा रही थी, जिसमें एक मरीज को ग्लूकोज भी दी जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस को चेकिंग के लिए रोका तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

दरअसल, होली को लेकर नोएडा कमिश्नरी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार रात को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, जेवर टोल प्लाजा पर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए तेज गति से पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही एंबुलेंस को रोका तो उसका चालक जेवर टोल पर ही एंबुलेंस छोड़ फरार हो गया। इस पर पुलिस को शक हुआ तो उसने एंबुलेंस को कब्जे में लेते हुए जांच की। एंबुलेंस का नजारा देखते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर कपड़ों को इस तरह लगाया गया था, जैसे कोई मरीज हो। इतना ही नहीं पास में एक ग्लूकोज की बोतल भी लटकी थी। पुलिस ने जब कपड़ों को हटाया तो स्ट्रेचर के नीचे एक बाॅक्स बना था, जिसमें 26 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का भरी थीं। तस्करी का यह अनोखा अंदाज देख पुलिसकर्मी भी सकते में हैं। जेवर पुलिस ने शराब के साथ एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस एंबुलेंस चालक की तलाश में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह