ग्रेटर नोएडा

मृतक गौरव चंदेल की पत्नी को 20 लाख की मदद के बाद अब नौकरी भी मिली, देखें वीडियो

Highlights: -गत छह जनवरी को गौर सिटी वेस्ट निवासी गौरव चंदेल की हत्या हो गई थी -प्रदेश सरकार की तरफ से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित की पत्नी को दी गई थी -प्रीति ने बताया कि सरकार के द्वारा उनको की गई आर्थिक मदद जिंदगी चलाने के लिए काफी नहीं है
less than 1 minute read
27_01_2020-27gnp-04-c-2_19973940_18457.jpg

ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी निवासी घर मृतक गौरव चंदेल की पत्नी को परिवार के जीवन यापन के लिए बतौर सहायक अध्यापिका का नियुक्ति पत्र दिया गया। ये पत्र गौर इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार शर्मा ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रीति चंदेल को सौंपा।

बता दें कि गत छह जनवरी को गौर सिटी वेस्ट निवासी गौरव चंदेल की हत्या हो गई थी। प्रदेश सरकार की तरफ से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी पीड़ित की पत्नी प्रीति चंदेल को जीवन यापन हेतु उपलब्ध कराई गई थी। प्रीति ने बताया कि सरकार के द्वारा उनको की गई आर्थिक मदद जिंदगी चलाने के लिए काफी नहीं है। उनकी सरकार से अपील है कि उनको सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे वह अपने परिवार का खर्चा चला सके।

प्रीति को सरकारी नौकरी तो नहीं मिली पर, एक निजी स्कूल में सहायक अध्यापिका की नौकरी मिल गई है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, शालिनी चंदेल और बीजेपी के उपाध्यक्ष सिंह शर्मा की मौजूदगी में गौर इंटरनेशनल स्कूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार शर्मा ने प्रीति चंदेल को नियुक्ति पत्र सौंपा। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक गौरव चंदेल के ना रहने से परिवार के लिए जीवन यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी निर्देश थे कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाए। जब वह मृतक की पत्नी से मिले थे तो वादा किया था कि वे उनकी नौकरी लगवायेंगे।

Updated on:
29 Jan 2020 10:56 am
Published on:
29 Jan 2020 10:55 am
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत