ग्रेटर नोएडा

एनकाउंटर: दादरी पुलिस ने किया इनामी बदमाश मुस्तकीम का शिकार, देखें लाइव वीडियो-

दादरी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ बाइपास पर हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 9:31 AM IST
greater noida

ग्रेटर नोएडा. यूपी में लगातार हो रहे एनकाउंट से बदमाशों के होसले पस्त हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी का है, जहां पुलिस ने इब्राहिम नामक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी और दस हजार के इनामी बदमाश मुस्तकीम मेवाती को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान मुस्तकीम को पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुस्तकीम का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ बाइपास उस वक्त गोलियों की आवाज से गूंज उठा, जब बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दादरी एरिया में नशे के कारोबार का विरोध करने पर इब्राहिम नामक युवक की हत्या का मुख्य आरोपी मुस्तकीम मेवाती किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। सूचना पर दादरी पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर सवार दो संधिग्ध नजर आए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिग कर दी। इस फायरिंग से सिपाही उदित घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक 10 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम के पैर में गोली मार दी।

दादरी थाना प्रभारी रामसैन ने बताया कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि घायल बदमाश का नाम मुस्तकीम है। पिछले दिनों मुस्तकीम ने ही दादरी एरिया में नशे के कारोबार का विरोध करने वाले इब्राहिम नामक युवक की हत्या की थी। जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह